जानकारी के मुताबिक यह गुब्बारा ग्राम पंचायत छलाड़ा और सिहुंता पंचायत की सीमा पर मिला है। गुब्बारे पर लव पाकिस्तान लिखा हुआ है। साथ ही इसके साथ कच्चा धागा लगा है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सिहुंता क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत छलाड़ा में झाड़ियों से पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जब सुबह गुब्बारा को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी सिहुंता को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारा को अपने कब्जे में ले लिया और ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि यह गुब्बारा कब और कहां से आया। प्रारंभिक दृष्टि में पुलिस को यह गुब्बारा पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह गुब्बारा ग्राम पंचायत छलाड़ा और सिहुंता पंचायत की सीमा पर मिला है। गुब्बारे पर लव पाकिस्तान लिखा हुआ है। साथ ही इसके साथ कच्चा धागा लगा है। ग्रामीणों करतार सिंह, करनैल सिंह, कर्म चंद, रणवीर सिंह और शेर सिंह जम्वाल का कहना है कि गुब्बारा मिलने से क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि इसके बारे में सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।