फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: अकाल अकादमी संस्थापक बाबा इकबाल सिंह को पद्मश्री पुरस्कार, जानें उपलब्धियां

Thu, 27 Jan 2022 04:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)

सार

 हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए बाबा इकबाल सिंह का जन्म एक मई 1926 को हुआ है। उन्होंने वर्ष 1975 में बडू साहिब में मिट्टी के गारे से छोटा सा गुरद्वारा बनाया, जो आज भव्य रूप ले चुका है। 
विज्ञापन
अकाल अकादमी संस्थापक बाबा इकबाल सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले में कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह को समाज सेवा के लिए पद्मश्री मिलेगा। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए बाबा इकबाल सिंह का जन्म एक मई 1926 को हुआ। उन्होंने वर्ष 1975 में बडू साहिब में मिट्टी के गारे से छोटा सा गुरद्वारा बनाया, जो आज भव्य रूप ले चुका है। उन्होंने इस दुर्गम क्षेत्र में ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बडू साहिब में अकाल अकादमी स्कूल खोला। आज ट्रस्ट की 129 अकादमियां और दो विश्वविद्यालय हैं।

विज्ञापन


जिसमें सबसे पहला इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब है। बडू साहिब में एक अस्पताल है, जबकि दो नशामुक्ति केंद्र भी हैं। ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्तरीय शिक्षा प्रदान करना, महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करना व समाज में नशे के बढ़ते चलन को दूर करने के लिए नशा निवारण कार्यक्रम चलना रहा है। ट्रस्ट बडू साहिब में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों के बड़े ऑपरेशन प्रतिवर्ष करवाए जाते हैं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें