फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: हथोड़े से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jan 2022 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, लंबागांव (कांगड़ा )

सार

बुधवार रात को आरोपी ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। विजय ने तैश में आकर पत्नी के सिर पर हथोड़े से वार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत बरड़ाम में किराए के कमरे में रह रहे दार्जिलिंग निवासी ने बुधवार रात अपनी पत्नी की सिर पर हथोड़े से वार करके हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विजय लामा (35) निवासी दार्जिलिंग के रूप में हुई है। आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता था। कई वर्षों से बरड़ाम गांव में किराए के कमरे में रहता था। दो तीन महीने पहले ही आरोपी उक्त कमरे को छोड़कर कर्णसिंह के घर में किराए के कमरे में रह रहा था।

विज्ञापन


बुधवार रात को आरोपी ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। विजय ने तैश में आकर पत्नी के सिर पर हथोड़े से वार कर दिया। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद रिश्तेदारों को बताया कि उसने हत्या कर दी है। रिश्तेदार जब कमरे में आए तो उन्होंने देखा कि इंदिरा (28) का खून से लथपथ  शव पड़ा था। मकान मालिक कर्ण सिंह ने पंचायत उपप्रधान सुनील राणा को सूचना दी।

सुनील राणा मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने हथोड़े को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ शुरू कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें