फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: दो मंजिला स्लेटपोश में लगी भीषण आग, धुएं में दम घुटने से एक मजदूर की मौत; एक वयक्ति घायल

Thu, 18 Jan 2024 11:02 AM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/चंबा

सार

भरमौर विधानसभा क्षेत्र में एक मकान में आग लग गई। इस दौरान धुएं में दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। आग में जलकर पूरा मकान खाक हो गया।
 
विज्ञापन
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरमौर के लाहल बाजार में बुधवार देर शाम दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लगने से जम्मू-कश्मीर के एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। घटना में एक झुलसे व्यक्ति को नागरिक अस्पताल भरमौर ले जाया गया। इस घटना में आठ कमरों का मकान आग की भेंट चढ़ गया है, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घर में जम्मू-कश्मीर के आठ मजदूर रहते थे। जब आग लगी तो सात लोग तुरंत बाहर निकल गए, लेकिन नजीर मुहम्मद खान (28) पुत्र गुलाम नवी खान निवासी ककोरसा, डाकघर चारगाव, तहसील तारकपुर धुएं में घुट जाने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। नजीर को बाहर खींचने के चक्कर में दूसरा व्यक्ति भी झुलस गया, जबकि नजीर की मौत हो गई। 

इस अग्निकांड में दो सगे भाइयों पुरुषोतम और उत्तम चंद का घर जल गया है। दोनों अभी कांगड़ा जिला में परिवार सहित गए हैं। आग बुझाने में स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां जुटी रहीं। भरमौर के उपमंडलाधिकारी कुलवीर सिंह ने बताया कि आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें