फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, युवक की मौत, चार गंभीर

Mon, 04 Jul 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पतलीकूहल-नग्गर सड़क पर शनिवार रात एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि, कार सवार अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से पेश आया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक कार नग्गर से पतलीकूहल की तरफ जा रही थी। करीब पौने दस बजे नग्गर के पास बनौण मोड़ पर चार का कार से नियंत्रण खो गया और कार सौ मीटर खाई में जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीण घायलों को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

केस दर्ज कर जांच में जुटी पतलीकूहल पुलिस

Accident
गाड़ी सवार युवाओं की उम्र 28 से 32 वर्ष बताई गई है। घायलों की पहचान राज कुमार पुत्र भीखम, सुरेश कुमार पुत्र निहाल, बुद्धि सिंह पुत्र रूप दास निवासी बाड़ी पतलीकूहल जबकि चौथे घायल की पहचान अंकुश निवासी दिल्ली के रूप में हुई। अंकुश पतलीकूहल में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। मृतक की पहचान विक्रम उर्फ विक्की निवासी रोहड़ू नेपाली मूल के रूप में हुई है।

वह पतलीकूहल में टिप्पर चलाता था। हालांकि अभी तक चारों घायल बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेडकांस्टेबल पूने राम मामले में जांच कर रहे हैं। इधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि की है। जांच जारी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें