फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर यहां महिलाओं ने सज संवरकर प्रकृति को संवारा, पौधे भी रोपे

Fri, 18 Oct 2019 10:37 AM IST
Krishan Singh धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
करवाचौथ पर पौधरोपण करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमंडल की महिलाओं ने करवाचौथ व्रत पर अनूठी पहल करते हुए प्रकृति को भी संवारा है। शिवा महिला मंडल देहरी के सदस्यों ने पहले खुद का शृंगार किया, उसके बाद प्रकृति के शृंगार के लिए पौधों का रोपण किया।

विज्ञापन


पति की दीर्घायु की कामना करते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। महिलाओं ने शिव मंदिर में एकत्रित होकर पहले परिसर के चारों ओर सफाई की। इसके बाद मंदिर परिसर में खाली पड़ी जगह पर आम, अनार सहित कई किस्मों के फलदार पौधे रोपे।

शिवा महिला मंडल की प्रधान बनीता शर्मा सहित डिंपल, लीलादेवी, गुड्डी, कलावती, भावना, सीता, उषा शर्मा, विद्या, रक्षा, बविता आदि ने पौधरोपण किया। जल को बचाने का भी महिलाओं ने संकल्प लिया है। महिला मंडल सदस्य प्राकृतिक पेयजल स्रोतों को बचाने के लिए कार्य करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें