फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया फैसला: गोपालपुर चिड़ियाघर में पुरानी व्यवस्था लागू, रविवार को भी आ सकेंगे पर्यटक

Wed, 22 Dec 2021 10:30 AM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

वन्य जीव विभाग ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण चिड़ियाघर को रविवार के दिन बंद कर दिया था। कोरोना से पहले चिड़ियाघर रविवार को खुला रहता था और सोमवार को बंद रहता था। पर्यटक रविवार को ज्यादातर यहां पहुंचते हैं। इसलिए इसे रविवार को बंद करने का फैसला लिया गया था। अब पुरानी व्यवस्था फिर से लागू होगी। 
विज्ञापन
गोपालपुर चिड़ियाघर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के वन्य जीव विभाग ने गोपालपुर चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए रविवार के दिन भी खोलने का फैसला लिया है। अब गोपालपुर चिड़ियाघर रविवार को नहीं, सोमवार को बंद रहेगा। वन्य जीव विभाग ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण चिड़ियाघर को रविवार के दिन बंद कर दिया था। कोरोना से पहले चिड़ियाघर रविवार को खुला रहता था और सोमवार को बंद रहता था। पर्यटक रविवार को ज्यादातर यहां पहुंचते हैं। इसलिए इसे रविवार को बंद करने का फैसला लिया गया था। अब पुरानी व्यवस्था फिर से लागू होगी। गोपालपुर चिड़ियाघर में करीब दो दर्जन पक्षी और पशुओं की प्रजातियां हैं।

विज्ञापन


इसमें शेर, चीता, हिरण, मोर, मोनाल, बारहसिंगा, कछुआ, लव बर्ड, समेत कई प्रजातियां हैं। यह चिड़ियाघर साढ़े नौ हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। वन्य जीव विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल एम. राहणे ने कहा कि चिड़ियाघर रविवार के दिन खुला रहेगा और सोमवार को बंद रहेगा। कोरोना काल से पूर्व यह व्यवस्था लागू थी। कोरोना के कारण रविवार के दिन चिड़ियाघर को बंद रखना पड़ा था। कोरोना के मामलों में अब कमी आई है। इसलिए पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही चिड़ियाघर को संचालित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें