फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जल शक्ति विभाग के बंद सर्किलों और मंडलों के अधीन दफ्तर पुरानी व्यवस्था में करेंगे कार्य

Thu, 09 Feb 2023 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जल शक्ति विभाग के बंद किए गए नए सर्किलों और मंडलों के अधीन दफ्तर पुरानी व्यवस्था के तहत ही कार्य करेंगे। राज्य जल शक्ति विभाग के सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के जल शक्ति विभाग के बंद किए गए नए सर्किलों और मंडलों के अधीन दफ्तर पुरानी व्यवस्था के तहत ही कार्य करेंगे। विभाग के नए दो सर्किल और आठ म़ंडलों को सुक्खू सरकार ने बंद कर दिया है। पूर्व में बंद सर्किलों और मंडलों के अधीन दफ्तरों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। राज्य जल शक्ति विभाग के सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश के जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ ने यह अधिसूचना जल शक्ति विभाग के सभी अधीक्षण अभियंताओं और सभी अधिशासी अभियंताओं को भेज दी है। पूर्व भाजपा सरकार ने जल शक्ति विभाग के दो सर्किल थुनाग और भवारना में खोले थे। इनके अलावा आठ मंडल भी खोले गए थे। वर्तमान सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद ये सभी सर्किल और मंडलों को बंद कर दिया था।

जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ संजीव कौल ने कहा कि पूर्व में बंद किए गए इन सर्किलों के अधीन मंडलों और मंडलों के अधीन उप मंडलों को पुरानी व्यवस्था के तहत काम करना होगा। अभी तक सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि ये मंडल और उप मंडल किस सर्किल और मंडलों को रिपोर्ट करेंगे। इस कारण यह अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें