फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर राजधानी पहुंचे सैलानी, 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर मस्ती करते सेलानी - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। हरी-भरी वादियों को निहारने हिल्सक्वीन शिमला वीकेंड पर फिर सैलानियों से गुलजार हो गई है। मैदानी इलाकों में फैले प्रदूषण से राहत पाने हजारों सैलानी शुक्रवार को ही शिमला पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

इस बार लंबा वीकेंड रहने से शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। होटल कारोबारियों के अनुसार शुक्रवार को हजारों सैलानी शिमला आए हैं। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच गई है। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण ज्यादातर सैलानी तीन दिन के दौरे पर शिमला आए हैं।
शुक्रवार को यहां रिज मैदान और मालरोड पर दिन भर सैलानियों की चहल-पहल रही। होटल कारोबारियों के अनुसार रविवार तक 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। शिमला आए सैलानी साथ लगते पर्यटक स्थलों का भी रुख कर रहे हैं। कुफरी, फागू और चायल के होटलों में भी कारोबार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें