फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: तीन नए विधायकों को आठ नवंबर को दिलाई जाएगी शपथ

Sat, 06 Nov 2021 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अपने कक्ष में जुब्बल-कोटखाई से विजयी रोहित ठाकुर, फतेहपुर से विजयी भवानी सिंह पठानिया और अर्की से विजयी संजय अवस्थी को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद यह तीनों प्रदेश विधानसभा के विधिवत तौर पर विधायक बन जाएंगे। 
विज्ञापन
कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अपने कक्ष में जुब्बल-कोटखाई से विजयी रोहित ठाकुर, फतेहपुर से विजयी भवानी सिंह पठानिया और अर्की से विजयी संजय अवस्थी को शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण करने के बाद यह तीनों प्रदेश विधानसभा के विधिवत तौर पर विधायक बन जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 19 से बढ़कर 21 हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया और पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें