फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बसों में भी डेबिट कार्ड से दे सकेंगे किराया, पहला राज्य बना हिमाचल

Thu, 16 Mar 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब आप एटीएम कार्ड से किराया दे सकेंगे। प्रदेश में बुधवार से यह सुविधा शुरू हो गई है। पहले चरण में परिवहन निगम के काउंटरों और लंबी दूरी की लग्जरी बसों में ये सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


काउंटरों के अतिरिक्त लग्जरी बसों के  कंडक्टरों के पास भी स्वाइप मशीनें होंगी। यात्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किराया दे सकेंगे। दूसरे चरण में लंबी दूरी की सामान्य बसों में भी यह सुविधा मिलेगी। इसमें कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लगेगा।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बुधवार को धर्मशाला से निगम की बसों में सफर को कैशलेस बनाने के लिए प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगाने की शुरूआत की। प्रारंभिक चरण में ये मशीनें एचआरटीसी की 200 सुपर लग्जरी, वातानुकूलित बसों में और 58 टिकट आरक्षण केंद्रों में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैंक का दावा, ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा हिमाचल

कैशलेस सुविधा के लिए एचआरटीसी ने एचडीएफसी बैंक के साथ करार किया है। शुभारंभ अवसर पर एचडीएफसी के राष्ट्रीय प्रमुख नवीन पुरी भी मंत्री के साथ उपस्थित रहे। नवीन पुरी ने दावा किया कि कैशलेस टिकटिंग शुरू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य होगा।

बाली ने कहा कि दूसरे चरण में लंबी दूरी की सामान्य बसों में यह सुविधा दी जाएगी। यात्री क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड से टिकट खरीद सकते हैं। मंत्री ने कहा कि अभी सभी बसों में मैनुअल टिकट देने की व्यवस्था भी रहेगी।

उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम के सभी डिपुओं में भी पॉस मशीनें उपलब्ध को प्रभावी कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में निगम के कुल 289 थोक बिक्री केंद्रों, उचित मूल्य की दुकानों, परचून व दवा दुकानों, गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों में से 119 इकाइयों में पॉस मशीनें उपलब्ध करवा दी गई हैं। शेष 170 इकाइयों में शीघ्र यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें