फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर भेजो मनमानी करने वाले चालकों के वीडियो, होगी कार्रवाई

Tue, 17 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली
विज्ञापन
हिमाचल में एचआरटीसी बसों में सफर करने वाले यात्री अब मनमानी करने वाले ड्राइवरों-कंडक्टरों पर कार्रवाई करवा सकते हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, अभद्र व्यवहार और चलती बस में ड्राइवरों के मोबाइल फोन सुनने पर यात्रियों से वीडियो बनाकर भेजने की अपील की है।
विज्ञापन


यात्री मंत्री को 94181-57999 नंबर पर व्हाट्सऐप कर सकते हैं। हिमाचल में बस हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। अभी तक जो भी बडे़ हादसे हुए हैं, उनमें ओवर स्पीड और लापरवाही सामने आई है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते पांच महीने में जो भी दुर्घटनाएं हुईं, वह ज्यादातर ओवर स्पीड से हुई हैं।

बाली ने निर्देश दिए हैं कि ड्राइवर और कंडक्टर समयसारिणी के अनुसार ही अपने गंतव्य से बसें चलाएं। अगर स्टेशन पर निर्धारित से ज्यादा समय तक रुकते हैं और निर्धारित समय पर अपने स्टेशन पर नहीं पहुंचते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ को भी भेजें वीडियो
ओवरलोडिंग या ओवर स्पीड के अलावा चलती बस में ड्राइवर के फोन सुनने और स्टाफ की मनमानी का वीडियो आप अमर उजाला को भी व्हाट्सऐप कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें