फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में अब 10 अक्तूबर को होगी डीसी-एसपी की बैठक

Sat, 07 Oct 2023 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुक्खू की अध्यक्षता में उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक अब 9 के बजाय 10 अक्तूबर को होगी। पहले यह 9 अक्तूबर को तय की गई थी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक अब 9 के बजाय 10 अक्तूबर को होगी। पहले यह 9 अक्तूबर को तय की गई थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला में मौजूद नहीं होंगे, इसलिए यह बैठक एक दिन आगे सरकाई गई है। 11 को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी तो 12 अक्तूबर को जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन होगा। 

विज्ञापन


जिला शिक्षा उपनिदेशकों के कामकाज की समीक्षा 11 को
राज्य सचिवालय में 11 अक्तूबर को जिला शिक्षा उपनिदेशकों के कामकाज की समीक्षा होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत सभी उपनिदेशकों को एजेंडा भेज दिया है। बैठक में आईसीटी लैब, सीसीटीवी कैमरों और बायोमीट्रिक मशीनों से संबंधित चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आई शिकायतों के निपटारे, मोबाइल फोन और टेबलेट के आवंटन तथा रिक्त पदों को लेकर भी मंथन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने हर माह के पहले बुधवार को समीक्षा बैठक करने का फैसला लिया है। इस माह 4 अक्तूबर को बैठक नहीं हो सकी थी। अब 11 अक्तूबर को इस बाबत बैैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें