फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का असर: ऊना जिले में अब सुबह 10 बजे खुलेंगे सभी प्राथमिक स्कूल, डीसी ने जारी किए आदेश

Thu, 04 Jan 2024 01:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

प्रदेश के ऊना जिला में सुबह और शाम शीतलहर का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
ऊना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में सुबह और शाम शीतलहर का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया है। यह आदेश जनवरी महीने के दौरान लागू रहेंगे। फरवरी माह में सर्दी का प्रकोप घटने पर इसमें दोबारा निर्णय लिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार से सभी प्राथमिक स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलेंगे। हालांकि, स्कूल बंद करने का समय दोपहर 3:00 बजे का ही रहेगा। इससे कक्षाओं के घटे आधे घंटे के समय की भरपाई प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी के समय को कम करके की जाएगी।  

विज्ञापन


जिले में सुबह के समय तापमान पांच डिग्री से नीचे चल रहा है। शीतलहर के बीच बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाना अभिभावकों के लिए खासा मुश्किल हो रहा था। शीतलहर की चपेट में आने से कई बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम से लेकर खांसी, वायरल बुखार, निमोनिया के शिकार बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते दिनों जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों में जिला उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल से मिलकर समय बदलाव की मांग उठाई थी। जिले उपनिदेशक ने जिला उपायुक्त राघव शर्मा के समक्ष रखा। विचार-विमर्श के बाद प्राथमिक स्कूलों के खुलने के समय में एक घंटे का बदलाव किया गया। 

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राकेश चंद्र शर्मा और महासचिव सत्येंद्र मिन्हास ने कहा कि जिला प्रशासन का फैसला स्वागत योग्य है। कहा कि छोटे बच्चों के लिए सुबह के समय घर से निकलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। कहा कि बहुत से स्कूलों में बच्चों के अभिभावक भी समय सारणी को बदलने की मांग कर रहे थे। वहीं, अभिभावकों ने मौसम ठीक होने तक छोटे बच्चों को छुट्टियां कर देने की मांग की है। जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों की समय सारिणी को लेकर बदलाव किया गया है। यह जनवरी महीने के दौरान लागू रहेंगे। कहा कि बड़ी कक्षाएं पुरानी समय सारिणी के अनुसार ही संचालित होंगी। फरवरी माह में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुआ आगामी निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें