फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, बेटी घायल

Thu, 04 Jan 2024 12:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार कैंसर रोग से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
ऋषिकेश में कार हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार कैंसर रोग से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार चला रही उसकी बेटी घायल हो गई। घायल का उपचार एम्स में चल रहा है। झंडूता थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। कार की डिवाइडर से टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स पहुंचाया। एम्स में महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान किरण बाला(52) निवासी बारल गांव हमीरपुर के रूप में हुई है। घायल तरूणा राणा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उनकी माता किरण बाला ब्लड कैंसर से पीड़ित थी। उनका पीजीआई से कीमोथेरेपी  करवाकर वापस अपने घर हमीरपुर आ रही थी। इस बीच हादसा हो गया। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें