एचएएस अधिकारियों को तीसरी बार नोटिस जरी किए गए हैं।
संपत्ति का ब्योरा नहीं देने पर 12 एचएएस अधिकारियों को फिर से नोटिस जारी किए गए हैं। तीसरे रिमाइंडर के रूप में संजय शर्मा, एचएस ब्रासकॉन, संदीप नेगी, डा. पंकज ललित, बच्चन सिंह, विकास शुक्ला, नरेंद्र कुमार, आशीष कोहली, निशांत ठाकुर
विवेक महाजन, विकास सूद और अश्वनी कुमार सूद को नोटिस दिए गए हैं। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक ने संपत्ति का ब्योरा विशेष मैसेंजर के माध्यम से जल्द भेजने को कहा है।
प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में 30 श्रेणियों के नियम अधिसूचित
हिमाचल सरकार ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में 30 श्रेणियों के कुल 95 पदों के नियमों को अधिसूचित कर दिया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी की गई इस अधिसूचना के मुताबिक डिप्टी रजिस्ट्रार से लेकर चौकीदार तक का वेतनमान और अन्य लाभों को अधिसूचित कर दिया है।