फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मानें सीएम के आदेश, शिक्षकों को दिया बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1200 पीटीए शिक्षक को झटका दिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र ने 26 मार्च को पीटीए शिक्षकों की ग्रांट 75 फीसदी से बढ़ाकर 90 फीसदी करने के आदेश दिए थे। शिक्षा विभाग की ओर से पीटीए शिक्षकों को जारी ग्रांट पहले के हिसाब से रिलीज कर दी है।
विज्ञापन


पीटीए शिक्षक शिक्षा विभाग से खफा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। प्रदेश में पहले पीटीए शिक्षकों की संख्या 68 सौ थी। इनमें से 56 सौ शिक्षकों को सरकार ने अनुबंध पर ला दिया, जबकि 12 सौ शिक्षक अभी भी पीटीए पर ही सेवाएं दे रहे हैं। इन 12 सौ शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से यह ग्रांट जारी की गई है।
विज्ञापन

सीएम से शिकायत करेंगे शिक्षक

पीटीए अनुबंध शिक्षक के प्रदेशाध्यक्ष विवेक मेहता ने बताया कि पीटीए शिक्षकों को जिला अनुबंध शिक्षकों की बेसिक की 75 फीसदी राशि के हिसाब से ग्रांट दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पीटीए लेक्चरर को 10,875 रुपये, टीजीटी को 10,525 रुपये और सीएडंवी पीटीए शिक्षकों को 10,125 रुपये की राशि के हिसाब से ही तनख्वाह दी गई है। यह राशि 75 फीसदी से बढ़ाकर 90 फीसदी के हिसाब से दी जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

एसएमसी शिक्षकों को भी नहीं मिली ग्रांट
प्रदेश के सैकड़ों एसएमसी शिक्षकों को भी पांच से छह महीने से ग्रांट नहीं मिली है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने कहा कि इसे जल्द जारी किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष विवेक मेहता ने बताया कि शीघ्र पीटीए शिक्षक संघ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें