फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का मौका: इंस्पेक्टर और कानूनगो के पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो रहा है। एक्साइज इंस्पेक्टर, कानूनगो समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। कुल 82 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन भी मांग लिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ये भर्ती करवाने जा रहा है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको http://www.hp.gov.in/hppsc वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार देख लें कि सिर्फ उन्हीं पदों के लिए अप्लाई करें जिसके लिए वे योग्यता रखते हैं।

देखें, किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती

कुल 82 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें फूड सिविल सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर ग्रेड वन के 28 पदों पर भर्ती होगी। शुरुआत में वेतनमान 13900 रुपए दिया जाएगा और ये अनुबंध आधार पर भर्ती होगी।

एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के 37 पदों के लिए आवेदन मांगें गए हैं। 10300-34800 तक वेतनमान दिया जाएगा। इलेक्‍शन कानूनगो के 7 पद भी अनुबंध आधार पर भरे जा रहे हैं। इसमें 8910 मासिक वेतनमान दिया जाएगा।

इंडस्ट्रीज विभाग में एक्सटेंशन ऑफिसर के 10 पद भरे जा रहे हैं। इसमें भी 10300-34800 तक वेतनमान दिया जाएगा। हर पद के लिए उम्मीदवार को अलग अलग फॉर्म भरना होगा।

ये औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य

उम्मीदवार को पूरी औपचारिकताएं पढ़ने के बाद ही आवेदन करना होगा। अधूरे फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथियों का जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। ये परीक्षाएं शिमला, मंडी, धर्मशाला, सोलन, ऊना, नाहन, बिलासपुर, कुल्‍लू और हमीरपुर के केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आवेदक की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयुसीमा में 5 साल तक की छूट दी जाएगी। उसका नाम किसी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना अनिवार्य है।

जिन लोगों ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है वही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिमाचली रीति रिवाजों का भी ज्ञान होना चाहिए। बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये रहेगी फीस

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 400 रुपए निर्धारित की गई है जबकि एससी, एसटी समेत अन्य आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए ये फीस 100 रुपए रहेगी। कमीशन के अनुसार एक्स सर्विसमैन और विशेष श्रेणी उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

फीस का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो सकेगा। 1800 180 8004 टोल फ्री नंबर पर भी युवा इन पदों पर भर्ती संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आवेदन, परीक्षा संबंधी जानकारी और अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें ====http://hp.gov.in/hppsc/file.axd?file=2015%2f5%2fAdvertisement+No.++01_2015.pdf
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें