फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के दौरान शिमला में रहेगा नो फ्लाई जोन

Sat, 11 Sep 2021 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम को देखते हुए राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के नजदीक स्थित कल्याणी हेलीपैड के अलावा अनाडेल और जुब्बड़हट्टी में हेलीकाप्टरों की लैंडिंग के लिए व्यवस्था की जाएगी। सेना ने सुरक्षा के लिहाज से तीनों ही हेलीपैड का नियंत्रण अपने अधीन ले लिया है। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हिमाचल प्रदेश की राजधानी दौरे के दौरान शिमला नो फ्लाई जोन में तबदील रहेगा। इस दौरान विमानों के अलावा ड्रोन के उपयोग को लेकर भी पाबंदी रहेगी। फिलहाल के कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति दिल्ली से विशेष विमान से चंडीगढ़ आएंगे। यहां से सेना के हेलीकाप्टर के जरिये शिमला पहुंचेंगे। मौसम को देखते हुए राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के नजदीक स्थित कल्याणी हेलीपैड के अलावा अनाडेल और जुब्बड़हट्टी में हेलीकाप्टरों की लैंडिंग के लिए व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


सेना ने सुरक्षा के लिहाज से तीनों ही हेलीपैड का नियंत्रण अपने अधीन ले लिया है। अब इन जगहों पर सेना की अनुमति के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। रिट्रीट से विधानसभा में विशेष सत्र और राजभवन के आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए भी कल्याणी से अनाडेल हेलीकाप्टर से आने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, दोनों दिन इमरजेंसी के लिए सड़क मार्ग को सुरक्षित रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इन दोनों ही विकल्पों की सुरक्षा का खाका बनाना शुरू कर दिया है।

रिट्रीट में राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए भेजे सचिव स्तर तक के अधिकारियों के नाम
 उधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे के दौरान रिट्रीट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने वालों की संभावित सूची हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राष्ट्रपति भवन को भेज दी है। सूत्रों के अनुसार इस सूची में मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा सचिव स्तर तक के अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं। हालांकि, कोविड प्रोटोकाल के चलते इसमें कटौती होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में हर साल नेताओं, अफसरों के अलावा सेना और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के साथ स्थानीय सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों से भी राष्ट्रपति मुलाकात करते हैं। उधर, सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे के लिए बीस आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। इसमें उनके सुरक्षा अधिकारी से लेकर विभिन्न तरह के समन्वय और कार्यक्रमों के लिए आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन सभी अधिकारियों और राष्ट्रपति के करीब जाने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट भी किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें