फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमएमएस एप: अब मनरेगा मजदूरों की नहीं लगेगी फर्जी हाजिरी

Sat, 15 Jan 2022 11:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

ग्रामीण विकास विभाग ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सॉफ्टवेयर (एनएमएमएस) एप लांच की है। पंचायत प्रतिनिधि इसे मोबाइल में डाउनलोड करेंगे। वे इस एप के माध्यम से ही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन
मनरेगा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम करने वाले मजदूरों की अब फर्जी हाजिरी नहीं लग पाएगी। मनरेगा मजदूरों की अब मोबाइल एप के माध्यम से दिन में दो बार हाजिरी लगेगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने एनएमएमएस एप तैयार की है।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सॉफ्टवेयर (एनएमएमएस) एप लांच की है। पंचायत प्रतिनिधि इसे मोबाइल में डाउनलोड करेंगे। वे इस एप के माध्यम से ही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाएंगे। संबंधित वार्ड सदस्यों को पहले पंचायत से संबंधित ग्राम रोजगार सेवक प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए सूबे के सभी वार्ड सदस्यों को पहले एनएमएमएस एप पर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर्ड होने के बाद ही वे एप के माध्यम से मजदूरों की हाजिरी लगा पाएंगे।

मनरेगा मजदूरों के वर्क साइट सहित फोटो एप पर दिन में दो बार अपलोड करने होंगे। पहला फोटोग्राफ सुबह के समय अपलोड करना होगा, जबकि दूसरी बार फोटो दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच डालना होगा। यह सब प्रक्रिया जियो टैगिंग के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल के माध्यम से ही की जा सकेगी। 
विज्ञापन


काम में आएगी पारदर्शिता
मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मोबाइल एप से लगने से काम में भी पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों पर फर्जी हाजिरी लगाकर ठगी करने के आरोपों से भी छुटकारा मिलेगा। 

जिले में नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम से उन मस्टररोलों को जोड़ा जा रहा है, जिसमें 20 से ज्यादा मजदूर हैं। इस एप के माध्यम से मनरेगा मजदूरों की हाजिरी ऑनलाइन लगाना सुनिश्चित किया जा रहा है। - डॉ. निपुण जिंदल, उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें