फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: सिंगापुर विश्वविद्यालय में कैंसर पर शोध करेंगी सरकाघाट की निष्ठा

Mon, 04 Apr 2022 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट(मंडी)

सार

निष्ठा का चयन स्कॉलरशिप के आधार पर पैरामेडिकल साइंस में चार वर्षीय टेक्नोलॉजी पीएचडी कोर्स में हुआ है।
विज्ञापन
निष्ठा ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकाघाट उपमंडल के धाड़ गांव की बेटी निष्ठा ठाकुर का सिंगापुर विश्वविद्यालय में कैंसर पर शोध करने के लिए चयन हुआ है। निष्ठा की योग्यता को देखते हुए सिंगापुर सरकार ने मेडिकल शोध को लेकर उनकी ट्यूशन फीस भी माफ कर दी है। इसके अलावा उन्हें 2500 सिंगापुर डॉलर स्कॉलरशिप ग्रांट भी देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


निष्ठा का चयन स्कॉलरशिप के आधार पर पैरामेडिकल साइंस में चार वर्षीय टेक्नोलॉजी पीएचडी कोर्स में हुआ है। निष्ठा अपने विश्वविद्यालय के विभाग स्कूल ऑफ केमिकल एवं बायोमेडिकल इंजीनियरिंग मेडिसिन में कैंसर विषय में शोध कर रही है। उन्होंने जेपी विश्वविद्यालय वाकनाघाट सोलन में बीटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

इसके अलावा एनआईटी जालंधर (पंजाब) में एमटेक में भी प्रथम स्थान लेकर गोल्ड मेडल पाया। पिता पीएचडी में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. नरदेव ठाकुर बागवानी विभाग में बतौर विषय विशेष अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बड़ी बहन नीतू सीएसआईआर की स्कॉलरशिप के साथ-साथ एग्रीकल्चर इकनामिक्स में पीएचडी कर रही हैं। माता उर्मिल ठाकुर सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें