क्षेत्रीय निदेशक कमांडर परमप्रीत सिंह ने कहा कि 12वीं कक्षा में कुल 82,043 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें 34,278 उत्तीर्ण हुए। शिक्षार्थी परीक्षा परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा प्रमाण पत्र जल्द ही शिक्षार्थी के संबंधित अध्ययन केंद्रों में प्रेषित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने नवंबर-दिसंबर 2021 में ली दसवीं और जमा दो कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दसवीं कक्षा में कुल 57,258 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें 29,157 पास हुए हैं। क्षेत्रीय निदेशक कमांडर परमप्रीत सिंह ने कहा कि 12वीं कक्षा में कुल 82,043 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें 34,278 उत्तीर्ण हुए। शिक्षार्थी परीक्षा परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा प्रमाण पत्र जल्द ही शिक्षार्थी के संबंधित अध्ययन केंद्रों में प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में जो विद्यार्थी असफल रहे हैं, वह अप्रैल-मई 2022 में होने वाली आगामी परीक्षा के लिए 31 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फीस जमा करने के लिए पोर्टल राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की वेबसाइट तथा लिंक पर उपलब्ध होगा।