फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में तोड़ी जाएंगी स्मार्ट सिटी से बनाई नई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसी ने हिमुडा को लिखा पत्र, दुकानों की ऊंचाई घटाने के निर्देश
विज्ञापन

सदर के पास भी घटेगी दुकानों की ऊंचाई
कारोबारी बोले पैसों की बर्बादी कर रहा निगम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सब्जी मंडी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार की गई नई दुकानों को अब फिर तोड़ा जाएगा। इन दुकानों की ऊंचाई घटाने के लिए इन्हें खाली करवा दिया है। शनिवार से दुकानें तोड़ने का काम शुरू हो गया।
शहर के कारोबारियों ने नई दुकानें तोड़ने पर सवाल खड़े किए हैं। कारोबारियों का कहना है कि नगर निगम स्मार्ट सिटी के पैसों की बर्बादी कर रहा है। पहले सब्जी मंडी मैदान पर बनी दुकानें तोड़ी जा चुकी हैं। अब सब्जी मंडी में पिछले साल तैयार की गई यह चार दुकानें तोड़ी जा रही हैं। पिछले साल दीवाली के समय शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते हुए इन दुकानों को कारोबारियों को सौंपा था। लेकिन एक साल बाद निगम ने इन्हें खाली करवाकर तोड़ने का फैसला लिया है। इस बारे में नगर निगम प्रशासन ने हिमुडा को पत्र लिखा है। इसमें निर्देश दिए हैं कि सब्जी मंडी की इन दुकानों की ऊंचाई कम की जाए।
विज्ञापन

दुकानें खाली करवा दी गई हैं। हिमुडा अब एक हफ्ते के भीतर इनका काम पूरा करके देगा। ऊंचाई कम करने के लिए इन दुकानों की छत तोड़ी जाएगी। दुकानों के अलावा सब्जी मंडी में सदर थाने के पीछे बन रही दुकानों की भी ऊंचाई कम की जाएगी।
इसलिए घटाई जा रही है ऊंचाई
सब्जी मंडी में पहले हिमुडा ने 16 फीट तक ऊंची दुकानें बना दी थी जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। बाद में नगर निगम को फैसला बदलना पड़ा और हिमुडा को इनकी ऊंचाई घटाने को कहा गया। सब्जी मंडी मैदान में बनी एक दर्जन दुकानों की ऊंचाई घटाई गई। अब जो दुकानें हैंडओवर की जा चुकी थी, उन्हें खाली करवाकर इन दुकानों की ऊंचाई भी घटाई जा रही है।
विज्ञापन

आयुक्त से मिला है पत्र : अंजोरी
नगर निगम आयुक्त से इस बारे में पत्र मिला है जिसमें सब्जी मंडी की इन दुकानों की ऊंचाई घटाने को कहा है। हिमुडा एक हफ्ते में इसका काम पूरा करके देगा।
-अंजोरी कपूर, अधीक्षण अभियंता हिमुडा
पैसों की हो रही बर्बादी : इंद्रजीत
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम स्मार्ट सिटी के पैसों की बर्बादी कर रहा है। कभी दुकानें तैयार करते हैं तो कभी उसे तोड़ देते हैं। इससे कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है। निर्माण करने से पहले ही नियमों के अनुसार काम किया जाए ताकि इन्हें बार-बार तोड़ना न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें