फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सुविधा: इस माह से राशन डिपुओं में मिलेंगी रोजमर्रा की सस्ती वस्तुएं

Sat, 05 Feb 2022 11:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में इस समय 19 लाख 20 हजार राशनकार्ड धारक हैं। इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
राशन डिपो (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की जनता को इस महीने से ही डिपुओं में राशन के अलावा अन्य रोजमर्रा की सस्ती वस्तुएं भी मिलेंगी। यह सामान बाजार मूल्य की अपेक्षा 15 से 20 रुपये तक सस्ता मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम का कंपनियों से एमओयू होने के बाद गोदामों में रोजमर्रा वस्तुओं की सप्लाई पहुंच गई है। एक दो दिन के भीतर इसके दाम तय होने है। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में अभी साबुन, विम बार और डिटर्जेंट पाउडर पहुंचा है।  जानकारी के मुताबिक प्रदेश में इस समय 19 लाख 20 हजार राशनकार्ड धारक हैं। इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। अब सरकार मार्केट रेट से कम दामों पर अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं बेचने की तैयारी में है। करीब तीन महीने खाद्य आपूर्ति निगम ने आन ट्रायल मार्बल चाय को सप्लाई  डिपो में भेजी थी, यह चाय बाजार की अपेक्षा 20 रुपये तक सस्ती थी। यह उपभोक्ताओं को खूब पसंद आ रही है। इसकी मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार ने अन्य सामान बेचने का फैसला लिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि राशन डिपुओं में अब बेहतर गुणवत्ता वाले मसाले, पाउडर और अन्य रोजमर्रा का सामान दिया जा रहा है। सप्लाई आना शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें