फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति: विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई तो पढ़ना पड़ेगा पूरा सिलेबस

Fri, 08 Oct 2021 11:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को स्कूल में 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत दो टर्म में परीक्षाएं लेने की अधिसूचना जारी की है। तीसरी, 5वीं, 8वीं और 9वीं से 12वीं तक परीक्षाएं दो टर्म में ली जाएंगी। इन्हीं के तहत उनका परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं में अगर विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आती है तो उन्हें संबंधित विषय का पूरा सिलेबस पढ़ना पड़ेगा। अंक सुधार की परीक्षा के लिए बोर्ड पूरे सिलेबस से पेपर सेट करेगा। वहीं, दो टर्म की परीक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए 50-50 फीसदी सिलेबस से पेपर सेट किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को स्कूल में 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत दो टर्म में परीक्षाएं लेने की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


तीसरी, 5वीं, 8वीं और 9वीं से 12वीं तक परीक्षाएं दो टर्म में ली जाएंगी। इन्हीं के तहत उनका परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। अगर विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आती है तो इसकी परीक्षा देने के लिए संबंधित विषय का पूरा पाठ्यक्रम पढ़ना होगा। कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड प्रबंधन पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्नपत्र सेट करेगा। अंक सुधारने के लिए दी जाने वाले परीक्षा के लिए भी विद्यार्थियों को पूरा पाठ्यक्रम पढ़ना होगा। इनके लिए भी पूरे सिलेबस से प्रश्नपत्र आएगा। 

90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दिलाएगी दो अंक
तीसरी से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल में 90 फीसदी से अधिक उपस्थिति के दो अंक मिलेंगे। विद्यार्थी 80 से 89 फीसदी तक उपस्थिति दर्ज करवाते हैं है तो उसे आंतरिक मूल्यांकन के तहत दिए जाने वाले अंकों में एक अंक दिया जाएगा। अगर विद्यार्थी 90 फीसदी से अधिक उपस्थिति दर्ज करवाते हैं तो दो अंक मिलेंगे। अन्य गतिविधियों के तहत भी 10 नंबर को विभाजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति में दो टर्म में परीक्षाओं के दौरान अगर किसी विद्यार्थी का परिणाम कंपार्टमेंट आता है तो उसे इस परीक्षा को देने के लिए पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। अंक सुधार करने वालों के लिए भी बोर्ड पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्नपत्र को सेट करेगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, एचपीबी धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें