फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरा रह गया एक्टर नीरज वोरा का अरमान, लटक गया ये प्रोजेक्ट

Fri, 15 Dec 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
विज्ञापन
विज्ञापन
‘फिर हेराफेरी’ के निदेशक नीरज वोरा अपनी अगली फिल्म ‘हेराफेरी 3’ को मनाली की वादियों में शूट करना चाहते थे। लेकिन पिछले साल हार्ट अटैक के बाद उनके कोमा में चले जाने से यह प्रोजेक्ट लटक गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वे अपनी फिल्म के सिलसिले में मनाली में रेकी भी कर रहे थे। इस फिल्म में फिर हेराफेरी की स्टार कास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को दोहराना चाह रहे थे। उक्त सितारों से उन्होंने मौखिक चर्चा भी की थी।

सुनील शेट्टी लंबे अरसे से ठंडे पड़े अपने कॅरिअर को इस फिल्म से पटरी पर लाने को काफी उत्सक नजर आ रहे थे, लेकिन नीरज वोरा के असमय संसार छोड़ देने से उनका यह ड्रीम प्रोजेक्ट किसी और को साकार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली में लिखीं इन सब फिल्मों की कहानियां

स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने वोरा ब्रदर्स की टीम के साथ कुछ होमवर्क किया था। वहीं, रामगढ़ हेरिटेज विला के संचालक और मशहूर बागवान नकुल खुल्लर का कहना है कि नीरज वोरा फिल्म निर्देशक और अभिनेता के अलावा मूल रूप से पटकथा लेखक भी थे।

उन्होंने आमिर खान की रंगीला, संजय दत्त की दौड़, अजय देवगन की गोलमाल और फिर हेराफेरी की कहनी भी लिखी है। खास बात यह है कि उन्होंने ये सब कहानियां मनाली के रायसन में प्रकृति की गोद में रहकर लिखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें