फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने बहन अर्पिता को दिया बड़ा तोहफा, ट्वीट कर की घोषणा

Fri, 15 Dec 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के भाईजान ने अपने जीजा पूर्व संचार मंत्री पंडित सुखराम के पोते आयुष शर्मा को लांच कर दिया है। ट्विटर अकाउंट पर आधिकारिक घोषणा कर सलमान ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा को यह तोहफा दिया है। सलमान ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि एसकेएफ प्रोडक्शन वेंजर की यह पांचवीं फिल्म होगी।
विज्ञापन
Feeling very happy to announce @SKFilmsOfficial productions ka 5th venture #Loveratri introducing @aaysharma directed by Abhiraj Minawala. More details soon — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 14, 2017


फिल्म का निर्देशन निर्देशक अभिराज मिनावाला करेंगे। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि आयुष शर्मा के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री कौन नजर आएंगी। काफी समय से आयुष की लांचिंग को लेकर कयास और अटकलों का दौर जारी थी।
विज्ञापन


इस फिल्म को निर्देशित करने वाले निर्देशक अभिराज मीनावाला की भी बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है। इससे पहले अभिजीत ने अली अब्बास जफर की निर्देशित सलमान खान की फिल्म सुल्तान को भी असिस्ट कर चुके हैं। 

अब तक की सबसे बड़े बजट की डेब्यू फिल्म

बॉलीवुड में अभी तक कई नए चेहरे को लांच कर चुके सलमान खान की लवरात्रि नाम की यह फिल्म अब तक सबसे बड़े बजट की डेब्यू फिल्म होगी। यह फिल्म गुजरात पर बेस्ड एक लव स्टोरी होगी।

जिसमें गुजराती संस्कृति नजर आएगी। इस फिल्म की अधिकतर शुटिंग गुजरात और अमेरिका में होगी। 
विज्ञापन

आयुष ने जबावी ट्वीट में जताया आभार

सलमान ने ट्वीट कर लिखा है कि ये अनाउंस करते हुए बहुत ही अच्छा लग रहा है कि आयुष शर्मा को लांच कर रहे हैं। इस फिल्म को अभिराज मीनावाला निर्देशित करेंगे और बाकी जानकारी जल्द।

वहीं, सलमान के ट्वीट करने पर आयुष ने भी जवाबी ट्वीट में कहा कि धन्यवाद भाई बहुत खुश हूं, इस जर्नी को स्टार्ट करने को लेकर। यकीन नहीं कर सकता कि ये हो रहा है। लवरात्रि की तरफ ध्यान दे रहा हूं।  Thank you bhai.. Overwhelmed to start this journey.. Can't believe this is happening! Looking forward to #Loveratri .. @BeingSalmanKhan https://t.co/eCoxhljZHZ — Aayush Sharma (@aaysharma) December 14, 2017


आयुष का सपना पूरा : अनिल 
आयुष शर्मा के पिता पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बेटे का सपना पूरा हो रहा है। शुरू से आयुष का सपना था कि वह फिल्मों में नजर आएं। फोन पर बात हुई है। उसे अपनी मंजिल मिली है। उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें