फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Book Fair: एनबीटी ने किताबों से करवाई देश और दुनिया की सैर, शिमला पुस्तक मेला शुरू

Sat, 25 Jun 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शनिवार को शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर और रिज मैदान पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से पुस्तक मेले की शुरुआत शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
एनबीटी शिमला पुस्तक मेला । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) किताबों के माध्यम से लोगों को देश-दुनिया की सैर करवा रहा है। शनिवार को शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर और रिज मैदान पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से पुस्तक मेले की शुरुआत शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया। पुस्तक मेले में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक हर प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति के दर्शन हो रहे हैं। सकीना अख्तर की किताब कश्मीर दर्पण, प्रत्यूष गुलेरी की हिमाचली लोक कथा सहित भारत की नदियां, हिमखंड, आदिवासी जीवन, आयुर्वेद, बाल साहित्य, स्वतंत्रता आंदोलन, गांधी, कलाम, नेहरू, आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद पर लिखी गई पुस्तकें पाठकों को उपलब्ध करवाई गई हैं। 

विज्ञापन


भारतीय कला प्रकाश की ओर से धार्मिक साहित्य में, रामायण, ऋग्वेद भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। राधा स्वामी सत्संग व्यास की ओर से हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू में प्रकाशित धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा, निदेशक युवराज मलिक, सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग राकेश कंवर और लेखक केआर भारती मौजूद रहे। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अलावा लोक प्रिय प्रकाशकों की हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू की किताबें उपलब्ध करवाई गई हैं।

सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए धर्म, सामाजिक विज्ञान, राष्ट्रीय, आत्मजीवनचरित, लोक संस्कृति, विश्व साहित्य सहित अन्य विषयों की किताबें उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की जनसंपर्क प्रमुख कंचन वांचू शर्मा ने बताया कि पुस्तक मेले में 43 प्रकाशकों की ओर से 63 स्टाल लगाए गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत न्यास की ओर से छात्रों के लिए प्रकाशित द्विभाषी पुस्तकों के साथ नई शृंखला इंडिया@75 भी पुस्तक मेले में प्रदर्शित होगी, जिनमें स्वतंत्रता सैनानियों के जीवन और संघर्षों से परिचित करवाया जाएगा।
विज्ञापन


पुस्तक मेले के दौरान होंगे यह साहित्यिक कार्यक्रम
26 जून आजादी का अमृत महोत्सव पर पोस्टर निर्माण आमंत्रित चित्रकार उदय शंकर, 27 जून लोक साहित्य, पहाड़ी के संदर्भ में, लोकगीत, लोककथा, लोकवार्ता : कितनी सहज कितनी दुर्लभ डॉ. देवेंद्र गुप्ता, उमा ठाकुर, डॉ. सूरत ठाकुर, अध्यक्षीय मंडल डॉ. गौतम शर्मा, डॉॅ. प्रत्यूष गुलेरी, 28 जून लेखक से मिलिये, लेखिका मीनाक्षी चौधरी, 29 जून नई शिक्षा नीति और युवाओं को भविष्य चर्चा प्रो. निरंजन कुमार, 30 जून बाल साहित्य, कहानी और कविता, डॉ. क्षमा शर्मा, डॉ. सूर्यनाथ सिंह, 01 जुलाई लेखकों से विमर्श, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सुदर्शन वशिष्ठ, श्रीनिवास जोशी, एसआर हरनोट, 02 जुलाई देवधरा हिमाचल प्रदेश (रचना गुप्ता) पर चर्चा, 03 जुलाई बच्चों की रचनात्मक कार्यशाला सूत्रधार डॉ. विद्यानिधि, समन्वय वंदना भागड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें