फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एबीवीपी के विरोध के बाद नौणी विवि के कुलपति का सेवाविस्तार समाप्त

Thu, 07 Apr 2022 01:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

31 मार्च 2022 को कुलपति पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. परविंद्र कौशल को दो अप्रैल को आगामी आदेशों तक नौणी विवि के कुलपति पद पर सेवाविस्तार देने के आदेश जारी हुए थे।
विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विरोध के बाद बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति का सेवाविस्तार समाप्त कर दिया गया है। राजभवन सचिवालय की ओर से बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नौणी विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. रविंद्र शर्मा को कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार नए कुलपति की नियुक्ति होने तक सौंपा है। 

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को कुलपति पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. परविंद्र कौशल को दो अप्रैल को आगामी आदेशों तक नौणी विवि के कुलपति पद पर सेवाविस्तार देने के आदेश जारी हुए थे। छात्र संगठन एबीवीपी ने पूरे प्रदेश में इस सेवाविस्तार के खिलाफ मोर्चा खोला था। एबीवीपी के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने कहा था कि नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति पर उनके कार्यकाल में कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे, सरकार उन आरोपों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उन्हें सेवाविस्तार दे रही है।

यह परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में बुधवार को राजभवन सचिवालय ने डॉ. परविंद्र कौशल को नई नियुक्ति तक कुलपति के पद पर बने रहने संबंधी अधिसूचना को रद्द करते हुए निदेशक अनुसंधान डॉ. रविंद्र शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। उधर, नौणी विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर भी अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें