पुरुष में 58, महिला वर्ग में 11 टीमों में होगी भिड़ंत
हिमाचल प्रदेश विवि शिमला और सरदार पटेल विवि मंडी की इंटर कॉलेज क्रिकेट स्पर्धा का शेड्यूल जारी हो गया है। पुरुष वर्ग में 58 और महिला वर्ग में 11 टीमों में मुकाबला होगा। एचपीयू के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय शर्मा ने बताया कि पुरुष वर्ग के पूल वाइज मुकाबले 16 अक्तूबर से शुरू होंगे और महिलाओं के मैच 21 अक्तूबर से शुरू होंगे। पुरुषों के पूल ए के मैच सुंदरनगर कॉलेज में होंगे। इस पूल में सुंदरनगर, हरिपुर, मंडी, घुमारवीं, बासा, धर्मपुर, सरकाघाट, भोटा,बिलासपुर, करसोग, जोगिंद्रनगर, बंजार, कुल्लू काॅलेज शामिल हैं। वहीं, पूल बी में मेजबान रिकांगपिओ कॉलेज के अलावा पीजी सेंटर शिमला, एचपीयू यूआईटी एचपीयू, यूआईएलएस, संजौली, ईवनिंग काॅलेज, कोटशेरा, सोलन, आनी, सीमा, रामपुर, सरस्वतीनगर, नेरवा, ठियोग, कोटखाई कॉलेज हैं। पूल सी के मैच डीएवी कॉलेज कांगड़ा में होंगे। इसमें डीएवी के अलावा नगरोटा बगवां, जवालामुखी, एचपीयू रीजनल सेंटर धर्मशाला, देहरी, शाहरपुर, पालमपुर, ढलियारा, चंबा, सलूणी, च्वाड़ी, बनीखेत, तीसा और संस्कृत कॉलेज चंबा शामिल हैं। पूल डी के मैच ऊना कॉलेज में होंगे। इस पूल में सुजानपुर, पांवटा साहिब, भोरंज, संस्कृत कॉलेज नाहन, नाहन, अंब, हमीरपुर, बंगाणा, भटोली और दौलतपुर चौक काॅलेज हैं।
महिला वर्ग में ये टीमें
महिला वर्ग के मुकाबले सुंदरनगर कॉलेज में 21 अक्तूबर से शुरू होंगे। सुंदरनगर के अलावा बिलासपुर, सीमा कॉलेज, कुल्लू, पीजी सेंटर शिमला, धर्मशाला कॉलेज, रामपुर कॉलेज, डीएवी कांगड़ा, मंडी, सलूणी, ऊना कॉलेज की टीमें महिला वर्ग में खेलेंगी। 25 अक्तूबर को फाइनल खेला जाएगा।