फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों विद्यार्थियों ने 68 केंद्रों में दी एनटीएसई की परीक्षा

Sun, 21 Feb 2021 08:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सोलन कन्या विद्यालय में परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के 68 परीक्षा केंद्रों पर एससीईआरटी ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज की परीक्षाएं आयोजित कीं। प्रदेश भर से सात हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बिलासपुर के छह, चंबा में पांच, हमीरपुर में छह, कांगड़ा में सात, किन्नौर में दो, कुल्लू तीन, लाहौल-स्पीति में दो, मंडी में दस, शिमला में नौ, सिरमौर में छह, ऊना में चार और जिला सोलन में आठ परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं ली गईं। 

विज्ञापन


एनएमएमएस में आठवीं कक्षा के 3800 विद्यार्थी और एनटीएसई में दसवीं कक्षा के 3200 विद्यार्थियों आवेदन किया था। जानकारी के अनुसार कोविड एसओपी के तहत परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ बजे विद्यार्थी पहुंचा शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए।

सामाजिक दूरी और मास्क के साथ ही विद्यार्थियों को बैठाया गया। दस बजे परीक्षा शुरू हुई, जो 12 बजे तक चली। दूसरे सत्र में दो से चार बजे तक परीक्षा हुई। स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को परीक्षा अधिकारी बनाया गया था। उधर, एससीईआरटी सोलन प्रिसिंपल डॉ. नीलम कौशिक ने बताया प्रदेश के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई है। सात हजार में से कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है, इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें