फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Handloom Day: फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे अब हथकरघा उत्पाद, हिमाचल ने किया करार

Sat, 07 Aug 2021 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कारीगरों को उनके उत्पादों को ऑनलाइन मार्केट के माध्यम से बेचने के अवसर उपलब्ध होंगे और उत्पादों के बेहतर दाम भी मिलेंगे।
विज्ञापन
राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम और फ्लिपकार्ट के मध्य समझौता हस्ताक्षरित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री और इन उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में निगम और फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनी के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  ने कहा कि इस समझौता से राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े 20 हजार से अधिक दस्तकारों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


उन्होंने 7 अगस्त को मनाए जाने वाले सातवें हथकरघा दिवस के अवसर पर राज्य के हथकरघा संचालकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोविड महामारी ने ग्रामीण कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों की आर्थिकी को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। कारीगरों को उनके उत्पादों को ऑनलाइन मार्केट के माध्यम से बेचने के अवसर उपलब्ध होंगे और उत्पादों के बेहतर दाम भी मिलेंगे।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने निगम को सुदृढ़ करने में विशेष रुचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने निगम की विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा दिया। निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें