फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग: अध्यक्ष रेखा शर्मा बोलीं- सामाजिक सोच में कमी ने महिलाओं को रखा पिछड़ा

Sat, 08 Jan 2022 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के सतोवरी में दो दिवसीय महिला आयोग के परिसंवाद बैठक के समापन समारोह के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि पूरे विश्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत सख्त कानून बनाए गए हैं, लेकिन इन कानूनों का कभी-कभी पुरुषों के लिए जानबूझ कर गलत प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि विश्व भर में महिला और पुरुषों के लिए एक समान कानून बनाए गए हैं, लेकिन आज तक सामाजिक सोच ने महिलाओं को समाज में पिछड़ा रखा है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के सतोवरी में दो दिवसीय महिला आयोग के परिसंवाद बैठक के समापन समारोह के दौरान उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत सख्त कानून बनाए गए हैं, लेकिन इन कानूनों का कभी-कभी पुरुषों के लिए जानबूझ कर गलत प्रयोग किया जाता है। इसे मीडिया में बहुत उछाला जाता है।

विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में कानूनों का गलत प्रयोग किया जाता है।

इसका मतलब यह नहीं कि कानूनों को खत्म कर दिया जाए। हालांकि, पुरुष एवं महिला में कोई भी अपराधी हो सकता है। महिला संसद को लेकर रेखा ने बताया कि इस स्कीम के तहत राजनीति में सक्रिय महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी सहायता से महिलाएं राजनिति की समझ-बूझ और ज्ञान अर्जित कर आम जनता को प्रदेश सरकार व केंद्र की योजनाओं से अवगत करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों को ई-हाट सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें