फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बैंबू मिशन: ऊना में लगेगा बांस से बनने वाले टूथब्रश का उद्योग

Mon, 09 Aug 2021 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर आशुतोष डोगरा, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

टूथब्रश उद्योग स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी की सहायता ली ला रही है। यह कंपनी पूणे में बांस से बनने वाले टूथब्रश उद्योग का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
बांस से बने टूथब्रश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाणा उपमंडल के बौल में बांस से बनने वाले टूथब्रश का उद्योग लगाया जाएगा। प्रदेश के इस पहले उद्योग को नेशनल बैंबू मिशन के तहत लगाया जाएगा। डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उद्योग के लगने से जिले के करीब 500 बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन


टूथब्रश उद्योग स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी की सहायता ली ला रही है। यह कंपनी पूणे में बांस से बनने वाले टूथब्रश उद्योग का संचालन कर रही है। महाराष्ट्र की निजी कंपनी ही उद्योग स्थापित करने से लेकर टूथब्रश के विपणन को लेकर पूरी योजना को तैयार करेगी। प्रशासन ने उद्योग विभाग को इस मामले में जल्द औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। स्वयं सहायता समूह की फेडरेशन को इस उद्योग को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला में इस उद्योग को फिलहाल लघु स्तर पर लगाया जाएगा। 
परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर ने बताया कि प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया बांस आधारित टूथब्रश उद्योग बंगाणा उपमंडल के बौल गांव में लगाने की योजना है। इस पर आगामी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


एंड्रूला स्टिक प्रजाति से बनेंगे टूथब्रश
जिला में बांस की एंड्रूला स्टिक प्रजाति से टूथब्रश बनाए जाएंगे। बांस की इस प्रजाति को स्थानीय बोली में (मगर) कहा जाता है। जिला में बांस की यह प्रजाति व्यापक मात्रा में है। महाराष्ट्र की निजी कंपनी इस प्रजाति की जिला में आकर जांच कर चुकी है। उक्त कंपनी ने बांस की (मगर) प्रजाति को टूथब्रश बनाने के लिए सर्वोत्तम करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें