फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 1979 स्कूलों में करवाई गई नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा

Fri, 12 Nov 2021 07:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के जरिये सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों से गणित, भाषा एवं ईवीएस विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
शिमला में नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 1979 स्कूलों में शुक्रवार को नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा हुई। हिमाचल प्रदेश के 1286 सरकारी और 693 निजी स्कूलों में तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। परीक्षा केंद्रों में एनसीईआरटी की ओर से स्टाफ नियुक्त किया गया था। तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा डेढ़ घंटे और आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की दो घंटे की परीक्षा हुई। परीक्षा में प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय विद्यार्थियों से पूछे गए।

विज्ञापन


नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के जरिये सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों से गणित, भाषा एवं ईवीएस विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। आठवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

सर्वे का उद्देश्य सभी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों सहित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आंकलन करना है। इसके आधार पर भविष्य में स्कूलों और शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक नीतियां और कार्यक्रम तैयार करते हुए विद्यार्थियों के सीखने में सुधार लाने के लिए विभिन्न योजनाओं में कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें