फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी को नमन: HRTC बसों में महिलाओं का लगेगा आधा किराया, सीएम जयराम ने धर्मशाला में लॉन्च की स्कीम

Thu, 30 Jun 2022 07:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

सीएम जयराम ने धर्मशाला में ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में 50 फीसदी किराये की छूट का शुभारंभ किया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। 
विज्ञापन
धर्मशाला में महिलाओं के में बस किराये में छूट की योजना लांच। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को धर्मशाला में ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में 50 फीसदी किराये की छूट का शुभारंभ किया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम धर्मशाला बस स्टैंड और धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड धर्मशाला से धर्मशाला कॉलेज के सभागार तक एचआरटीसी की नई बस में सफर किया।

विज्ञापन




महिला चालकों के 25 पद भरे जाएंगे
इस दौरान परिवहन, उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सहित विधायक का बस किराया दिया।  मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की राइड विद प्राइड टैक्सियों में महिला चालकों के 25 पद और निगम में मोटर मेकैनिक, इलेक्ट्रिशियन और अन्य तकनीकी श्रेणियों के 265 पद भरने की भी घोषणा की। कहा कि महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में 50 फीसदी छूट देने से प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिलेगा। सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल में हर रोज करीब एक लाख 25 हजार महिलाएं बसों में सफर करती हैं। सरकार ने बस किराये में छूट देकर नारी को नमन किया है। 

 

हालांकि इस योजना से सरकार के खजाने में 60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में बनने वाली चार कर्मशालाओं के लिए परिवहन निगम को अतिरिक्त 30 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने का मामला वित्त विभाग के समक्ष लाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, ऊना, चंबा, हमीरपुर, शिमला, लाहौल-स्पीति के काजा, सोलन, बिलासपुर, रिकांगपिओ (किन्नौर) और कुल्लू जिले की महिला यात्रियों से संवाद भी किया।

प्रदेश की पहली महिला बस चालक सीमा ने सीएम को करवाया बस का सफर
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए निगम की बसों में 50 फीसदी बस किराया योजना का शुभारंभ प्रदेश की पहली महिला बस चालक सीमा ठाकुर को शगुन देकर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री व अन्य एचआरटीसी की बस से धर्मशाला कॉलेज के सभागार के लिए रवाना हुए। इस बस को सीमा ठाकुर ही चला रहीं थीं। सोलन के अर्की की रहने वाली सीमा पिछले छह वर्षों से अर्की में ही सेवाएं दे रही हैं। उन्हें इस कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर बुलाया गया था। सीमा को धर्मशाला कॉलेज के सभागार में मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।

विज्ञापन


सभी जिला मुख्यालयों, बस स्टैंडों में एलईडी के माध्यम से हुआ कार्यक्रम का प्रसारण
‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के तहत सभी जिला मुख्यालयों और बस स्टैंडों में भी गुरुवार को ही कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी जिला मुख्यालयों, बस स्टैंडों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गईं, जिसमें धर्मशाला के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। शिमला में आईएसबीटी टूटीकंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें