फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minimum Bus Fare HP: हिमाचल में अब पांच रुपये लगेगा न्यूनतम बस किराया, सीएम जयराम ने धर्मशाला में की घोषणा

Thu, 30 Jun 2022 07:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मशाला

सार

प्रदेश में न्यूनतम बस किराया अब पांच रुपये लिया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के तहत आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी और निजी बसों में सात की जगह पांच रुपये न्यूनतम किराया लगेगा। चुनावी वर्ष को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला कॉलेज के सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम ‘नारी को नमन’ के दौरान गुरुवार को यह घोषणा की। अब सरकार की ओर से इसकी जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद लोगों को यह लाभ मिलेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता लंबे समय से न्यूनतम बस किराया कम करने की मांग कर रही थी। ऐसे में अब शीघ्र ही नई किराया दर एचआरटीसी और निजी बसों में लागू हो जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को इसी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में 50 फीसदी किराये की छूट का शुभारंभ किया।

विज्ञापन




न्यूनतम बस किराये को लेकर मिली हैं शिकायतें
 मौजूदा समय में न्यूनतम बस किराया सात रुपये होने के चलते सूबे में चल रही निजी और सरकारी बसों में कुछ कंडक्टर सवारियों से 10 रुपये लेकर 3 रुपये बकाया नहीं लौटा रहे। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 पर भी लोग इसे लेकर मुख्यमंत्री को शिकायतें मिली हैं। ऐसे में अब जनता को राहत देकर सरकार ने न्यूनतम बस किराया पांच रुपये करने का फैसला लिया है, जो अधिसूचना जारी होने के साथ ही लागू हो जाएगा। 

चार साल में सरकार ने दो बार बढ़ाया किराया
मौजूदा सरकार ने 4 साल के कार्यकाल में दो बार बस किराया बढ़ाया। सितंबर 2018 में सामान्य किराये में 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी कर न्यूनतम किराया 3 से 6 रुपये कर दिया था। हालांकि लोगों के विरोध के बाद अगले ही महीने अक्तूबर में न्यूनतम किराया 5 रुपये कर दिया गया। इसके बाद कोरोना काल में जुलाई 2020 में एक बार फिर बस किराये में 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई और न्यूनतम किराया 5 से बढ़ा कर 7 रुपये कर दिया गया था। अब इसे घटाकर पांच रुपये किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में यह है प्रति किलोमीटर किराये की दरें
पहाड़ी क्षेत्र : 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर
मैदानी क्षेत्र: 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें