अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता के चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन गुरुवार को खेलते हुए नगालैंड की टीम ने 79.5 ओवर में 263 रन बनाए।
अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता के चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन गुरुवार को खेलते हुए नगालैंड की टीम ने 79.5 ओवर में 263 रन बनाए। कप्तान आर. जॉनथन ने सबसे अधिक 96 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय गलेटिया ने छह विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
केडी सिंह दो और ऋषि धवन ने भी दो विकेट लिए। हिमाचल ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में खेलते हुए 46 ओवर में तीन विकेट पर 263 रन बना लिए हैं। प्रशांत चोपड़ा 115 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, वहीं दूसरे छोर पर गांगटा 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। राघव धवन 46, एआर कुमार 32 रन बनाकर आउट हुए। नगालैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए इमलवती और आर. जानथन ने एक-एक विकेट लिया। तीसरे दिन खेलते हुए हिमाचल 376 रन से आगे है। शुक्रवार को मैच का अंतिम दिन होगा।