फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! अब मोबाइल पर मिलेगी हर बीमारी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी जुकाम से लेकर कैंसर तक गंभीर बीमारी के बारे में देश के किसी भी कोने से अगर आपको कोई भी जानकारी चाहिए तो अस्पतालों में भटकने की जरूरत नहीं है। आप 18001801104 नंबर डायल करें और स्वास्थ्य विभाग के वाइस पोर्टल पर हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा में मुफ्त जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वीरवार को शिमला के पीटरहॉफ से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘वायस पोर्टल’ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वेब पोर्टल ‘इनोवेशन पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इनोवेशन पोर्टल में स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल के जरिये यह जानकारी मिल सकेगी कि किस राज्य में स्वास्थ्य से संबंधित क्या योजनाएं चल रही हैं। साथ ही गंभीर बीमारी को ठीक करने के लिए इलाज का क्या तरीका है।
विज्ञापन

नई रिसर्च के बारे में भी मिलेगी जानकारी

उत्कृष्ट कार्यों और नए शोध की जानकारी भी इसमें मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने रोगी कल्याण समिति, सचल स्वास्थ्य इकाइयां, मुफ्त दवा सेवाएं एवं मुफ्त उपचार पर स्मारिका तथा बेहतर स्वास्थ्य प्रचलन पर ‘कॉफी टेबल’ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के तैयार ‘पोस्टर प्रेजेंटेशन’ का शुभारंभ भी किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर देश के अन्य राज्यों के अस्पतालों में भी मरीजों का आन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

मरीजों को पंजीकरण के लिए अस्पतालों में लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। इस योजना से मरीजों की बीमारियों से संबंधित पूरा रिकार्ड सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में ब्लड ग्रुप का आसानी से पता चल सके, इसके लिए सभी ब्लड बैंक को ऑनलाइन किया जाएगा। इससे आसानी से पता चल सकेगा कि किस ब्लड बैंक में संबंधित ग्रुप का खून मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें