फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: राशन डिपुओं में इस महीने देरी से मिल सकता है सरसों तेल और रिफाइंड, जानें वजह

Sat, 02 Jul 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 19 लाख राशनकार्ड परिवार हैं। इन्हें सरकार की ओर से सब्सिडी पर सरसों तेल और रिफाइंड उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
सरसों का तेल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने डिपुओं में देरी से सरसों तेल और रिफाइंड मिल सकता है। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से किए गए टेंडर में पेच फं स गया है। सरसों तेल के टेंडर में दो और रिफाइंड तेल में मात्र एक ही कंपनी की औपचारिकताएं ठीक पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि टेंडर में तीन कंपनियां होनी चाहिए। लिहाजा, खाद्य आपूर्ति निगम ने फैसला प्रदेश सरकार पर छोड़ा है। सरकार अगर दोबारा से टेंडर की प्रक्रिया शुरू करती है तो इसमें समय लगेगा। जिससे डिपुओं में सरसों तेल और रिफाइंड देरी से पहुंचेगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि खाद्य आपूर्ति निगम ने दो सप्ताह पहले सरसों तेल और रिफाइंड के लिए कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की थीं। सरसों तेल में पांच कंपनियों ने भाग लिया, जबकि रिफाइंड में तीन कंपनियां थीं। कंपनियों को टेक्निकल बीड खोली गई। इसमें खाद्य आपूर्ति निगम के नियमों के मुताबिक सरसों तेल में दो और रिफाइंड में एक ही कंपनी की औपचारिकताएं ठीक पाई गई हैं। प्रदेश में 19 लाख राशनकार्ड परिवार हैं। इन्हें सरकार की ओर से सब्सिडी पर सरसों तेल और रिफाइंड उपलब्ध करवाया जाता है। उधर, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि मामला ध्यान में है। इस पर विचार किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें