फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal khair Felling Case: नयनादेवी में अवैध खैर कटान मामले में चार चालान तैयार, जांच को भेजे

Sat, 02 Jul 2022 02:41 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की पांच वन बीट में साल 2018 में हुए करोड़ों के अवैध खैर कटान मामले में विजिलेंस ने चार वन बीटों का चालान तैयार कर लिया है। एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने बताया कि विभाग ने चार वन बीट का चालान तैयार कर दिया है।
विज्ञापन
अवैध कटान(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की पांच वन बीट में साल 2018 में हुए करोड़ों के अवैध खैर कटान मामले में विजिलेंस ने चार वन बीटों का चालान तैयार कर लिया है। जांच एजेंसी ने जांच के लिए चालान आगे भेजा है। इनमें भाखड़ा, बड़ोह, कोट और बस्सी बीट शामिल हैं। इसके अलावा सलोआ बीट का चालान तैयार किया जा रहा है। छानबीन के बाद इन चालानों को अभियोजन के लिए भेजा जाएगा। फरवरी 2018 में खैर कटान मामले का खुलासा हुआ था। उसके बाद जांच के दौरान पाया गया था कि अवैध खैर कटान में वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हैं। इनके खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज किए हैं। 2022 तक मामले की छानबीन जांच एजेंसी करती रही।

विज्ञापन


काटा हुआ खैर कहां गया, किस फैक्टरी में कत्था बनाया गया, इसमें कितने ठेकेदार और अधिकारी और अन्य लोग शामिल हैं, सबकी सूची तैयार की गई। हाल में इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को विजिलेंस ने कोर्ट में पेश भी किया था। इसके बाद अब जांच एजेंसी ने 15 अधिकारियों और कर्मचारियों समेत 70 लोगों की सूची तैयार की है, जो इस अवैध कटान में शामिल हैं। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने बताया कि विभाग ने चार वन बीट का चालान तैयार कर दिया है। अब इन चालान की जांच होगी। इसके बाद इनका अभियोजन किया जाएगा और इन्हें कोर्ट में भेजा जाएगा। सलोआ बीट का चालान तैयार किया जा रहा। इस बीट में कटान ज्यादा हुआ था। जल्द इसे भी तैयार कर लिया जाएगा। कहा कि जांच एजेंसी इस केस पर लगातार कार्य कर रही है। चार्जशीट सूची में अभी कुछ और लोगों के नाम जुड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें