फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री बोले- हमीरपुर में राज्य चयन आयोग जल्द पूरी तरह से काम करना शुरू करेगा

Fri, 26 Jan 2024 04:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति ये ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल और समृद्ध हिमाचल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में किए गए वायदों को सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि विकट वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार लगातार जनता को सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्यों से कम कर रही है और हिमाचल के साथ-साथ पूरे प्रदेश के विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और जल्द ही हमीरपुर में स्थित राज्य चयन आयोग पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने ऊपर और नीचे का अंतर मिटाते हुए सब और नींबू प्रजाति को एक समान रेट में वृद्धि की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें