फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुकेश बोले- बेशकीमती गाड़ियों का हिमाचल में पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया में हुआ बड़ा खेल

Tue, 07 Mar 2023 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 राज्य सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंटों की सांठगांठ से यह खेल किया गया। करीब पौने दो हजार बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल के पंजीकरण नंबर गलत तरीके से लिए गए हैं। 
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक से ड़ेढ-दो करोड़ की कीमत के वाहनों का हिमाचल में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में बड़ा खेल हुआ है। इन बेशकीमती वाहनों के लिए हिमाचल का पंजीकरण नंबर लेने में फर्जीवाड़ा सामने आया है। राज्य सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंटों की सांठगांठ से यह खेल किया गया। करीब पौने दो हजार बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल के पंजीकरण नंबर गलत तरीके से लिए गए हैं। सरकार अब इन वाहन मालिकों से एक-एक लाख रुपये का जुर्माना वसूलेगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार फर्जी तरीके से वाहनों के नंबर लेने ऐसे वाहन मालिकों से जुर्माना वसूलेगी। उन्होंने कहा कि कर चोरी कर हिमाचल में चल रहीं बाहरी राज्यों की करीब एक हजार निजी वोल्वो बसों पर भी सरकार  शिकंजा कसेगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये वोल्वो बसें दक्षिण भारत के प्रभावशाली लोगों की कंपनियां चला रही हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी विभागों और एचआरटाीसी के लिए अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन और बसें ही खरीदी जाएंगी। पथ परिवहन निगम के लिए डीजल बसों की आखिरी खेप ही खरीदी जानी है और इसके बाद इलेक्ट्रिक वाहनों का ही बेड़ा तैयार होगा। उन्होंने कहा कि मंडी, बिलासपुर, पालमपुर, करसोग नाहन में सीवरेज प्रणाली योजना आरंभ करेगी। 1,269 करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश के शहरों को हर रोज 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 175 बिजली प्रोजेक्टों से सरकार को करीब 4,000 करोड़ तक का वाटर सेस का राजस्व प्राप्त होगा।

मंदिरों में भंडारे, हवन की ऑनलाइन बुकिंग होगी
 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वैष्णोदेवी मंदिर की तर्ज पर हिमाचल के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालु भंडारे और हवन करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। इसकी व्यवस्था की जा रही है। अग्निहोत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों के लिए प्रदेश में चलने वाली एचआरटीसी की बसों में मंदिरों के नाम के आगे श्री लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें