फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नशे को बढ़ावा देने में लगी है वीरभद्र सरकार'

Sat, 19 Sep 2015 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि कि पंचायत चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों से पंचायत चुनाव के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में डट जाने का आह्वान किया। दावा किया कि पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीतेंगे।
विज्ञापन


कंडवाल में प्रेसवार्ता के दौरान अनुराग ने कहा कि वीरभद्र सरकार हिमाचल में खेलों को कुचलने के साथ नशे को बढ़ावा दे रही है। सरकार की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ा गया अभियान सिर्फ दिखावा है। हकीकत यह है कि प्रदेश में नशे का कारोबार चरम पर है। सरकार क्रिकेट के साथ खेल प्रेमियों से सौतेला व्यवहार कर रही है।

पिछले ढाई वर्षों में क्रिकेट और अन्यों खेलों के विकास को सरकार ने एक नए पैसे का योगदान नहीं दिया। पिछले विस चुनाव में मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि कांग्रेस शिमला में धर्मशाला से भी बड़ा स्टेडियम बनाएगी। सीएम बताएं कि अब तक शिमला में स्टेडियम क्यों नहीं बन पाया। इसके विपरीत हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के मैदानों को छीनने की कोशिश की गई। केंद्र सरकार की ओर से धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के लिए चुनने में भी क्रिकेट स्टेडियम का अहम योगदान है।
विज्ञापन


कोटला में कांगड़ा-चंबा भाजयुमो के अभ्यास वर्ग में भाग लेने के बाद अनुराग ने धर्मशाला स्टेडियम का दौरा किया। दो अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले क्रिकेट मैच की तैयारियों का जायजा लिया। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बीसीसीआई सचिव एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें