परिवहन मजदूर संघ प्रदेश सरकार और प्रबंधन के खिलाफ भड़क गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त से पहले मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन किया जाएगा। रविवार को संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया।
संघ की मुख्य मांगों में कांट्रेक्ट पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को वेतन दिया जाना और चालकों की तर्ज पर 20 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके परिचालकों को दो विशेष वेतन वृद्धि दिया जाना शामिल है। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने की।
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही है। ये कर्मचारी 12-12 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। बैठक में एक मांग पत्र तैयार किया गया है, जो सोमवार को परिवहन निदेशक को सौंपा जाएगा।