हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एचपीयू मैनेजमेंट स्कूल में प्रो. यशवंत गुप्ता को नया निदेशक बनाया गया है। प्रो. गुप्ता ने अपना अध्यापन कार्य कॉलेज प्राध्यापक के रूप में 1988 में शुरू किया।
वे 1997 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए और 2006 में प्रोफेसर बने। इन्होंने अब तक 8 छात्र-छात्राओं को विद्यावाचस्पति की उपाधि ग्रहण करने में अधिवीक्षण करवाया और 7 और छात्र इनके साथ विद्यावाचस्पति के लिए पंजीकृत हैं।
प्रो. गुप्ता ने कई अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की संगाष्ठियों में हिस्सा लेकर कई शोध पत्र पढ़े हैं। ब्यूरो