फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल और यूपी के बीच दौड़ेंगी 50 बसें, दोनों राज्यों में होगा अनुबंध

Sat, 05 Jan 2019 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल और उत्तर प्रदेश के बीच 50 बसें दौड़ेंगी। इसको लेकर प्रदेश पथ परिवहन निगम और उत्तर प्रदेश पथ परिवहन निगम के बीच सात जनवरी को अनुबंध होने जा रहा है। अनुबंध के मुताबिक जितनी किलोमीटर यूपी की बसें हिमाचल में दौड़ेंगी उतनी ही किलोमीटर बसें हिमाचल की उत्तर प्रदेश की सड़कों पर दौड़ेंगी। परिवहन निगम 25 बसें उत्तर प्रदेश भेजेगा और इतनी ही बसें उत्तर प्रदेश से हिमाचल आएंगी। 

विज्ञापन


परिवहन निगम ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बसें चलाने के लिए अनुबंध किया है। इन राज्यों की बसें हिमाचल आती है, हिमाचल की बसें भी इसी तरह से इन राज्यों को जाती हैं। बाहरी राज्यों से आने वाली ज्यादातर बसें शिमला आईएसबीटी के अलावा प्रदेश के पर्यटन स्थलों जाती हैं। कुल्लू, मनाली, धर्मशाला आदि पर्यटन क्षेत्रों में बाहरी राज्यों की इन बसों को देखा जा सकता है। 

कुंभ के लिए स्पेशल बसें चलाएगा परिवहन निगम 
उत्तर प्रदेश के परागराज में शुरू होने वाली कुंभ के लिए प्रदेश पथ परिवहन निगम स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। इसके लिए लोगों को कुंभ के मेले में जाने के लिए निगम के पास बसों के लिए आवेदन करना होगा। लोगों की डिमांड पर ही यह बसें भेजी जाएंगी। परिवहन निगम के चीफ जनरल मैनेजर एचके गुप्ता ने बताया कि स्पेशल बस बुक कराने के लिए लोग निगम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें