फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: सेना की फायरिंग रेंज में मोर्टार शैल मिलने से हड़कंप, जांच शुरू

Thu, 11 Nov 2021 10:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)

सार

माना जा रहा है कि सेना के अभ्यास के दौरान मोर्टार शैल इस स्थान पर रह गया होगा। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
जांच- सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल-पंजाब सीमा के साथ सटे थपला गांव में गुरुवार दोपहर को सेना की पक्का मोर्चा फायरिंग रेंज में मोर्टार शैल मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सेना की बम निरोधक टीम को सूचित कर दिया है। 

विज्ञापन


सेना के पठानकोट यूनिट से बम निरोधक दस्ता गगरेट के लिए रवाना हो चुका है। पंचायत ओयल के सुरेंद्र कुमार थपला गांव के जंगल में लकड़ी काटने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर इस पर पड़ी।

इस क्षेत्र में सेना युद्ध अभ्यास करती है और यहां आम लोगों का आना मना है। माना जा रहा है कि सेना के अभ्यास के दौरान मोर्टार शैल इस स्थान पर रह गया होगा। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें