मंडी जोन में 51 में से 17 सड़कें खोल दी हैं। कांगड़ा जोन में 44 में से 30 सड़कें खोल दी गई हैं। राज्य लोक निर्माण विभाग के एसई अजय गर्ग ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि की 23 और निजी क्षेत्र की 92 मशीनें लगाई हैं।
11 डोजर और 7 टिपरों की मदद भी ली गई है। कुल 133 मशीनें सड़कों को खोलने के लिए तैनात हैं। शनिवार से खराब चल रहा मौसम सोमवार को पूरी तरह से साफ हो गया।
शीतलहर के कारण ठंड चरम पर है। उधर, पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, नड्डी और भागसूनाग में बर्फबारी का लुत्फ उठाने को पर्यटकों और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ा रहा।