फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक राकेश सिंघा बोले- मंडियों में लूट बंद करवाने की इच्छा शक्ति दिखाएं सीएम

Thu, 23 Sep 2021 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग/शिमला

सार

सिंघा ने कहा कि 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा भारत बंद कर रहा है, प्रदेश में संयुक्त किसान मंच हिमाचल बंद करेगा। किसी भी कीमत पर हिमाचल बंद नहीं टलेगा।
विज्ञापन
ठियोग कुमारसैन के विधायक राकेश सिंघा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मंच के आंदोलन को राजनीतिक आंदोलन करार देने के मुख्यमंत्री के बयान पर ठियोग कुमारसैन के विधायक राकेश सिंघा ने प्रतिक्रिया दी है। सिंघा ने कहा कि मंडियों में लुटेरों पर नकेल कसने की मुख्यमंत्री को इच्छा शक्ति दिखानी चाहिए। मंडियों में एपीएमसी के संरक्षण में आढ़ती और लदानी बागवानों को लूट रहे हैं। सरकार बागवानों को पाकिस्तानी समझने की संकीर्ण सोच न दिखाए।

विज्ञापन


भेदभाव की नीति सरकार की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। राजनीतिक पार्टियां बाद में है पहले हम किसान हैं। संयुक्त किसान मंच का आंदोलन सेब, सब्जी और अन्न पैदा करने वालों को राहत पहुंचाने के लिए है। मंडियों में रुमाल के नीचे बोलियां लग रही हैं, ट्रक वाले से 500 की पर्ची कट रही है, एपीएमसी के चैकपोस्ट पर अवैध वसूली जारी है, सरकार को यह बंद करना होगा।

मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि सेब सीजन खत्म हो गया है लेकिन अभी 30 फीसदी फसल मंडियों में आना बाकी है। खुद को बागवान कहना मुख्यमंत्री की मजबूरी है। हिमाचल का विकास सेब की देन है। सिंघा ने कहा कि 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा भारत बंद कर रहा है, प्रदेश में संयुक्त किसान मंच हिमाचल बंद करेगा। किसी भी कीमत पर हिमाचल बंद नहीं टलेगा। सिंघा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह से भी 27 सितंबर को हिमाचल बंद में साथ आने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन


एपीएमसी के संरक्षण में करोड़ों का घोटाला : संजय
संयुक्त किसान मंच के सह संयोजक संजय चौहान ने कहा है कि एपीएमसी की अवैध लूट के सवाल को टाल कर मुख्यमंत्री नाजायज को जायज ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। एपीएमसी के संरक्षण में करोड़ों का घोटाला हो रहा है। मुख्यमंत्री इसकी जांच करवा कानूनी कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें